वैसे तो गायत्री मंत्र को बेहद शुभ माना गया है और लोग किसी शुभ काम पर गायत्री मंत्र का जाप करते हैं। यकीनन यह आपके जीवन में शुभता लेकर आता है, लेकिन इसके साथ-साथ इससे आपकी सेहत को भी लाभ प्राप्त होता है। चार वेदों और 24 शब्दांशों से मिल कर बना गायत्री मंत्र आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है। तो चलिए जानते हैं गायत्री मंत्र का जाप करने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में-
आज के समय में हर कोई तनावग्रस्त रहता है। लेकिन अगर आप गायत्री मंत्र के जाप करते हैं तो इससे मन को शांति मिलती है। इससे व्यक्ति को डिप्रेशन या अवसाद जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही मंत्रों के उच्चारण से व्यक्ति की कॉन्सट्रेशन पावर बढ़ती है।
आपको शायद पता न हो लेकिन गायत्री मंत्र आपके फेफड़ों के लिए भी काफी अच्छा है। इस मंत्र के उच्चारण के समय सांस को कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। इससे लंग इनफैक्शन भी नहीं होता। इसके अलावा आपकी सांस लेने की प्रक्रिया में भी सुधार होता है।
गायत्री मंत्र हार्ट बीट्स को सिक्रोनाइज और रेगयूजराइज भी करता है। इससे आप को दिल से जुड़ी बीमारी होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।